Loading...

हार्डवेयर की दुकान चढ़ी आग की भेंट, लाखों का नुक्सान

SAPNA THAKUR • 16 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में आगजनी की घटना पेश आई है जिसमें एक दुकान आग की भेंट चढ़ गई है। हालांकि दुकान में आग कैसे लगी है इसके कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है परन्तु आग लगने से पीड़ित को 20 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। मामला रामपुर के सराहन के घराट का है। अनिल चौहान यहाँ हार्डवेयर की दुकान चलाता था जिसमें अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और हार्डवेयर की दुकान को चपेट में ले लिया। वही लोगों ने जब दुकान से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस सहित आईटीबीपी के जवानों को दी गई। सूचना मिलने के बाद जवानों की टीमें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि लोगों और जवानों की लाख कोशिशों के बावजूद भी दुकान को जलने से नहीं बचाया जा सका।

उधर, डीएसपी चंद्रशेखर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।