Loading...

हिंदू रीति रिवाज के साथ ऑस्ट्रेलिया की ब्रिगैट संग रचाया विवाह, दी धाम

PRIYANKA THAKUR 5 Dec 2022 Edited 5 Dec 1 min read

HNN / हमीरपुर

दिसंबर का महीना शुरू होते ही विवाह के शुभ मुहूर्त भी शुरू हो गए हैं। बता दें कि हिमाचल के युवा सुशांत ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की लड़की ब्रिगैट के साथ सात फेरे लिए। दोनों ही परिवारों ने इस विवाह के लिए पूरी सहमति जताई थी। दरअसल, 24 नवंबर को दुल्हन ब्रिगैट का पूरा परिवार मेलबर्न से भारत आया था।

उसके बाद वह लोग चंडीगढ़ में रुके थे। दो दिसंबर को घर से सुशांत की बरात बैंड बाजे के साथ पालमपुर के एक होटल में गई, जहाँ दोनों ने सात फेरे लिए। रविवार को सुशांत के घर पर धाम दी गई। इस दौरान सुशांत ने कहा कि चार वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात ब्रिगैट के साथ मेलबर्न में हुई थी।

वह आईटी क्षेत्र से हैं और ब्रिगैट मेंटल हेल्थ विशेषज्ञ हैं। सुशांत ने कहा कि दोनों ने जब अपने परिवार से विवाह की बात की तो दोनों परिवारों ने खुले दिल से इसकी सहमति दे दी।