हिप्पो वाटरफॉल घूमने आई पर्यटक महिला तीर्थन नदी में बही, तलाश जारी…..

By Ankita Published: 19 Jun 2023, 12:02 PM | Updated: 19 Jun 2023, 12:37 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला के कुल्लू के बंजार उपमंडल में तीर्थन नदी में एक बेंगलुरु की पर्यटक महिला बह गई है। हालाँकि अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

महिला की पहचान किरण पातमा(49) पत्नी दीपक पातमा निवासी 86 ए शोभा मेलकाइट जक्कुर प्लांटेशन रोड बेंगलुरु के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के जवान महिला की तलाश में जुटे हुए है।

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ हिप्पो वाटरफॉल घूमने आई हुई थी। इसी दौरान तीर्थन नदी के पास पहुँचते ही अचानक महिला का पांव फिसला और वह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

वहीं पानी का बहाव तेज होने के चलते महिला बहती हुई कहीं दूर चली गई। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की। मामले की पुष्टि एसपी क़ुल्लू साक्षी वर्मा ने की है।