हिमचाल के इस जिला के स्कूलों में 11 जनवरी तक रहेगा अवकाश…..
HNN/कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गया है। 26 दिसंबर से 11 जनवरी 2024 तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। शिक्षा खंड मनाली, कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, बंजार सहित अन्य शिक्षा खंडों में करीब प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी को मिलाकर 1,000 से अधिक स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में कंपकंपाती ठंड के चलते अवकाश किया गया है।
शिक्षा उपनिदेशक उच्च शांति लाल शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में बच्चाें को ठंड से बचाने के लिए किसी तरह का बजट नहीं मिलता है। खासकर छोटे बच्चों को लेकर अभिभावकाें की चिंता बढ़ जाती है।
उन्होंने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में आने वाले स्कूलों में खासकर इस तरह की समस्या पेश आती है। हालांकि स्कूल प्रबंधन समितियां भी अपने स्तर पर आग सेंकने आदि का इंतजाम करती हैं। उन्होंने बताया कि शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं लगेंगी।