हिमपात के कारण शिमला की सड़कों पर फिसलन, यातायात की स्थिति पर अपडेट
Himachalnow / शिमला
जिला प्रशासन ने दी सलाह : सुबह और रात के समय यात्रा से बचें
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हालिया हिमपात के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और गाड़ियां स्किड हो रही हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक जानकारी साझा की है।
प्रमुख सड़कों की स्थिति :
- नेशनल हाईवे 05 (शिमला से रामपुर) :
- कुफरी, छराबड़ा, फागू, और लफूघाटी मार्ग पर फिसलन है।
- नारकंडा में मार्ग यातायात के लिए बंद है। यातायात को सैंज से लूहरी/सुन्नी होते हुए डायवर्ट किया जा रहा है।
- रेत फैलाने का कार्य जारी है।
- नेशनल हाईवे 705 (ठियोग से हाटकोटी) :
- सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।
- नेशनल हाईवे 3205 (शिमला से बिलासपुर) :
- सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।
- स्टेट हाईवे 8 (देहा-चौपाल) :
- सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।
- स्टेट हाईवे 13 (शिमला-सुन्नी-तत्तापानी) :
- सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।
- शिमला शहर की सभी सड़कें :
- हर प्रकार के वाहनों के लिए यातायात खुला है।
सलाह:
- सड़क पर फिसलन के कारण सुबह जल्दी और देर रात यात्रा से बचें।
- किसी भी आपदा या घटना की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र, शिमला को निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:
- 0177-2800880, 881, 882, 883
- 1077 (टोल फ्री)
प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने और आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करने की अपील की है।