हिमाचल उत्सव / अंतिम संध्या में तिलक राज शर्मा, एलक्युरा हेल्थकेयर और डॉ. साहिल शर्मा हुए सम्मानित
सोलन
हिमाचल उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार हिमाचल गौरव अवॉर्ड और अन्य विशेष सम्मान प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में योगदान के लिए उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा को हिमाचल गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसे उनकी ओर से सोलन जिला उद्योग विभाग के प्रबंधक ने मुख्य अतिथि कर्नल धनी शांडिल से ग्रहण किया।
स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान का सम्मान
स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम योगदान के लिए एलक्युरा हेल्थकेयर हॉस्पिटल को Healthcare Innovation & Service Excellence Award से नवाजा गया। अस्पताल द्वारा शुरू की गई advanced laparoscopic, endoscopic, laser surgeries और endocrinology सेवाओं ने मरीजों को बड़े शहरों तक जाने की समस्या से राहत दी है।
डॉ. साहिल शर्मा को विशेष मान्यता
Excellence in Advanced Surgery & Healthcare Leadership Award से डॉ. साहिल शर्मा को सम्मानित किया गया। एलक्युरा हेल्थकेयर के संस्थापक और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शर्मा ने हिमाचल में अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीकों को लागू कर affordable और world-class healthcare का नया मानक स्थापित किया।
इन तीनों पुरस्कारों ने उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए हिमाचल उत्सव की गरिमा को नई ऊँचाई दी।