हिमाचल उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गीतों और पहाड़ी नाटियों का शानदार संगम देखने को मिला। गायक गौरव कौंडल और सुरेश शर्मा की प्रस्तुतियों ने मैदान में मौजूद युवाओं और बुजुर्गों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सोलन
गौरव कौंडल और सुरेश शर्मा की प्रस्तुतियां
गौरव कौंडल ने अपने जोशीले पंजाबी गीतों से मंच को जीवंत बना दिया। इसके बाद “जूनियर कुलदीप” के नाम से मशहूर सुरेश शर्मा ने लगातार नाटियों की प्रस्तुति देकर पूरे ठोडो मैदान को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकुमार, LR इंस्टीट्यूट की प्रबंध निदेशक श्रीमती शची सिंह, पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, व्यापार मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता और सीएम स्टाफ से राजिंदर शर्मा शामिल रहे।
हिमाचल आइडल प्रतियोगिता का आगाज़
सांस्कृतिक संध्या का एक और आकर्षण हिमाचल आइडल गायन प्रतियोगिता का पहला राउंड रहा, जिसमें करीब तीन दर्जन प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक के रूप में हिमाचल आइडल विजेता सोनू भारद्वाज ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
युवा मंडल का स्वागत
युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ‘मिकी’, महासचिव कीर्ति कौशल और अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





