योगेश मुकुल, सुरेश वर्मा और राज शर्मा ने बांधा समां, दर्शक देर रात तक झूमे
हिमाचल उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या सुरों और नृत्य से सजी रही। हिंदी गायक योगेश मुकुल ने अपनी सुरीली आवाज से संध्या की शुरुआत की। बिलासपुर के प्रसिद्ध गायक सुरेश वर्मा ने भजनों और पहाड़ी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
सोलन
नाटियों पर थिरके दर्शक
कार्यक्रम का समापन प्रयोग के गायक राज शर्मा की प्रस्तुतियों से हुआ। उनकी नाटियों पर युवा देर रात तक थिरकते रहे। इस दौरान हिमाचल आइडल गायन प्रतियोगिता का अगला चरण और स्कूली बच्चों की वेस्टर्न थीम डांस प्रतियोगिता भी हुई। बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मुख्य व विशिष्ट अतिथि
मुख्य अतिथि के रूप में एडीसी सोलन राहुल जैन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर निगम कमिश्नर एकता गुप्ता, आरटीओ सोलन कविता ठाकुर और जोगिंद्रा बैंक के एमडी पंकज सूद शामिल रहे। पार्षद ईशा सूद, संगीता ठाकुर और सरदार सिंह सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
मंडल की भूमिका
डायनामिक युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ‘मिकी’ और महासचिव कीर्ति कौशल ने टीम सदस्यों अंकुश सूद, रिपुदमन सिंह, मनोज ठाकुर और संजीव वर्मा के साथ सभी मेहमानों का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
उत्सव में बढ़ी रौनक
तीसरी सांस्कृतिक संध्या ने हिमाचल उत्सव के रंगों और रौनक को और भी बढ़ा दिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





