हिमाचल उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की रौनक, पहाड़ी और हिंदी गायकों के बीच समा

Himachal utsav

HNN/सोलन

सोलन में हिमाचल उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या एक रंगारंग आयोजन के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पहाड़ी गायक राजशर्मा और हिंदी गायक योगेश मुकुल के साथ सिरमौरी गायक नरेंद्र नीटू का कार्यक्रम भी खूब सराहा गया। राज शर्मा ने नाटियों पर युवाओं को झूमाया, जबकि योगेश मुकुल ने अपनी गायकी से सबको अपना मुरीद बना दिया।

कांगड़ा से आये गायक मोहित गर्ग के सुरीले कांगड़ी नग्मों ने खूब रंग जमाया। दूसरी संध्या में मुख्यातिथी के तौर पर पैरागोन पैलेस के एमडी सुरेंद्र वर्मा मौजूद थे, जबकि भाजपा पार्षद रेखा साहनी, सुषमा शर्मा और रजनी कुमारी विशिष्ठ अतिथी के तौर पर मौजूद रहे। इसके अलावा खास मेहमानों में विनोद कुमार, संधीरा दुल्टा भी मौजूद रहीं।

डायनामिक इंडिया युवा मंडल की ओर से संस्थापकों, अध्यक्ष पंकज सूद, संस्थापक उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा संस्थापक महासचिव र्कीती कौशल, महासचिव संजीव वर्मा, सचिव अंकुश सूद, मनोज ठाकुर, रजत थापा, विजय ठाकुर आदि सदस्यों ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। राज्य के सबसे बड़े गैर सरकारी उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चों की पारंपरिंक नृत्य की प्रतियोगिता खास आकर्षण थी।

डांस प्रतियोगिता में करीबन डेढ दर्जन स्कूलों के बच्चों ने पारम्परिक वेश भूषा में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराश्अ आदि के लोकनृत्य पेश कर लाजबाव प्रर्दशन किया। डांस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में जानी मानी रंगकर्मी कुमारी सुनिता शर्मा, मिस हिमाचल सब टाइटल विनर शैरान मल्ही और एंकर मनोज ठाकुर शामिल थे। उधर, इस दौरान दंगल देखने को लेकर मैदान खचाखच भरा रहा और दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला।