HNN/ हमीरपुर
हिमाचल में सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बता दें सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग के तहत आयोजित हुआ था। इस भर्ती का नतीजा अभी तक घोषित नहीं हो पाया है।
आज शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ढाबा चलाने वाले सोहन सिंह गांव धुंधला तंहसील बंगाणा जिला ऊना और निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार के रूप में हुई है। जांच एजेंसी को मिले अहम सूबतों के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस के अनुसार, पोस्ट कोड 962 मामले में अभी और गिरफ्तारियां भी होंगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन से जांच एजेंसी को सचिवालय क्लर्क भर्ती के परीक्षा के प्रश्नपत्र मिले हैं। 29 अप्रैल 2023 को पहली बार विजिलेंस ने पोस्ट कोड 962 में आरोपी सोहन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। एसपी विजिलेंस मंडी राहुलनाथ ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group