Loading...

हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, स्टेशनों का चयन

PRIYANKA THAKUR • 3 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर अब जल्द ही हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी। कालका-शिमला रेलवे खंड पर हाइड्रोजन ट्रेन चलाने के लिए कालका-शिमला और बड़ोग स्टेशनों को हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाने के लिए इन स्टेशनों का चयन किया गया है।

इन स्टेशनों पर पानी से हाइड्रोजन निकाल कर ईंधन में बदलने के प्लांट लगेंगे। दिसंबर तक कालका-शिमला रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को बजट के बाद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने भी अपने वक्तव्य में इसकी जानकारी दी थी। भारतीय रेलवे ने अपने विरासत मार्गों पर हाइड्रोजन ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है।

उत्तर रेलवे का अंबाला मंडल बीते करीब एक साल से इसकी तैयारी कर रहा है। संबंधित अधिकारी इसे लेकर कालका-शिमला रेल खंड का सर्वे भी कर चुके हैं। मौजूदा समय में इस रेल खंड पर डीजल इंजन संचालित हो रहे हैं। हाइड्रोजन को प्रदूषण रहित स्वच्छ ईंधन माना जाता है।