Loading...

हिमाचल की इतनी महिलाओं को जून से मिलेंगे 1,500 रुपए, जल्द जारी होगी अधिसूचना….

Ankita • 11 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल सरकार ने 18 से 59 आयु वर्ष की महिलाओं को जून से प्रतिमाह 1500 रुपए भत्ता देने की तैयारी कर ली है। महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये भत्ता देने की कांग्रेस ने गारंटी दी थी, जिसे पूरा किया जा रहा है।

सभी विकास खंड कार्यालयों से 18 से 59 वर्ष की आयु की महिलाओं का डाटा एकत्र किया है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग ने नियमों में संशोधन कर प्रस्ताव सरकार को सौंप दिया है।

अब जल्द ही इस बाबत अधिसूचना जारी होगी। पहले चरण में नारी सम्मान राशि देने के लिए सरकार ने 416 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।

उधर, स्पीति की महिलाओं को 1,500 रुपए देने के लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है। प्रदेश में पहले चरण में 1,000 और 1,150 रुपए पेंशन ले रही महिलाओं को 1,500 रुपए दिए जाएंगे।