हिमाचल की ऊँची चोटियों में बर्फ़बारी व निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू
इतने मई तक मौसम खराब रहने के आसार……
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की ऊँची चोटियों में बर्फ़बारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। बर्फ़बारी से सड़कों पर बर्फ की परत बिछ जाने से वाहनों के स्किड होने का अंदेशा बढ़ गया है। वहीं बारिश व बर्फबारी के कारण तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी के साथ ही प्रदेश में ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है।
वहीं, लद्दाख की जांस्कर घाटी को जोड़ने वाला दारचा-शिंकुला-जांस्कर मार्ग ताजा बर्फबारी से बंद हो गया है। वही पहाड़ों पर हो रही झमाझम बारिश से मई माह में लोगों को दिसंबर जैसा एहसास होने लग पड़ा है। खास तौर पर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों ने एक बार फिर से गर्म कपड़े डालने शुरू कर दिए है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ घंटों के दौरान शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी, कुल्लू, किन्नौर,कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना व बिलासपुर में बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 8 मई तक मौसम खराब रहने के संभावना है। 5 को प्रदेश में एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान जोगिंद्रनगर में 47, कोठी 26, मनाली 24, पच्छाद 23, संगड़ाह 22, चौपाल 21, खदराला18, रेणुका 16, कसौली 15, अर्की 14, धर्मपुर-बैजनाथ 13, कल्पा 12, कंडाघाट, सोलन और रोहड़ू 11-11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 14.6, भुंतर 13.3, कल्पा 6.0, धर्मशाला 12.2, ऊना 15.4, नाहन 14.1, केलांग 3.1, पालमपुर 11.5, सोलन 10.7, मनाली 7.8, कांगड़ा 16.0, मंडी 15.1, बिलासपुर 17.5, हमीरपुर 16.7, चंबा 15.8, डलहौली 8.6, जुब्बड़हट्टी 11.7, कुफरी 6.4, कुकुमसेरी 5.7, नारकंडा 4.9, भरमौर 12.0, रिकांगपिओ 9.5, सेऊबाग 11.6, धौलाकुआं 18.0 , बरठी 17.1, मशोबरा 8.1, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 10.0 और देहरागोपीपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।