Loading...

हिमाचल की चार बेटियां भारतीय सेना में बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट

Ankita • 24 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की चार बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें 4 लड़कियां भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी है। बेटियों की उपलब्धि से परिजनों में काफी खुशी का माहौल है।

इन चारों ने नर्सिंग सर्विसेज की परीक्षा पास कर यह मुकाम पाया है। जानकारी के मुताबिक, शीतल धीमान, सिमरन कौर, वैशाली कश्यप, नितिका पटियाल ने भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट पद पाया है।

शीतल धीमान:- कांगड़ा के पालमपुर की भरमात की शीतल धीमान भी सेना में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगी। शीतल के पिता सुरेंद्र धीमान कारपेंटर हैं और माता राधा ग्रहिणी हैं। वह ईस्टर्न कमांड अस्पताल कोलकाता में सेवाएं देंगी।

सिमरन कौर:- नूरपुर के नागनी पंचायत की सिमरन कौर चार अगस्त को झारखंड के नामकुम में ड्यूटी ज्वाइन करेंगी। पिता रविंद्र सिंह जल शक्ति विभाग में कार्य निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। माता बबीता का स्वरोजगार है।

नितिका पटियाल:- नितिका कोलकाता कमांड अस्पताल में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं देंगी। यही नहीं, नितिका का चयन एम्स नई दिल्ली में भी हुआ था, लेकिन नितिका का सपना बचपन से ही आर्मी में जाकर राष्ट्र की सेवा करने का था।

वैशाली कश्यप:- सिरमौर जिले के नाहन के कौलांवालाभूड की वैशाली कश्यप के सेना में लेफ्टिनेंट बनने से परिजन गदगद हैं। नर्सिंग सर्विसेज परीक्षा में वैशाली का ऑल इंडिया रैंक 134 रहा और जबलपुर मध्यप्रदेश के लिए चयन हुआ है।