हिमाचल की टीम ने 45वीं ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का जीता खिताब
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की टीम ने महाराष्ट्र को पराजित कर 45वीं ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता। हिमाचल ने महाराष्ट्र को 35-23 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इससे पहले सैमीफाइनल में हिमाचल ने दिल्ली और महाराष्ट्र ने हरियाणा को मात्र 2 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर हिमाचल को ट्रॉफी दिलाई। टीम में नालागढ़ के 7 खिलाड़ी गुरविंद्र सिंह, गुरसेवक, संदीप, हेमराज, गुरप्रीत, राम गोपाल व संजीव थे।
बता दें महाराष्ट्र के पुणे के छत्रपति वीर शिवाजी स्टेडियम में यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक हुई, जिसमें देशभर की 20 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच हिमाचल व मेजबान महाराष्ट्र के बीच हुआ। इससे पहले सैमीफाइनल में हिमाचल ने दिल्ली और महाराष्ट्र ने हरियाणा को मात्र 2 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।