लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल की प्रतिभा रांटा का ऑस्कर में शानदार अभिनय

NEHA | 26 सितंबर 2024 at 6:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश की बेटी प्रतिभा रांटा ने ऑस्कर 2025 के लिए चुनी गई बॉलीवुड फिल्म लापता लेडीज में अपनी अदाकारी से सभी को मोहित किया है। शिमला के रोहड़ू की रहने वाली प्रतिभा ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है और उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा है। प्रतिभा का पूरा परिवार इस उपलब्धि से बहुत उत्साहित है।

प्रतिभा रांटा ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत छोटे पर्दे पर वर्ष 2020 में कुर्बान हुआ धारावाहिक से की थी। इसके बाद वैब सीरीज आधा इश्क में भी उन्होंने अभिनय किया। संजय लीला भंसाली की वैब सीरीज हीरा मंडी में भी उन्होंने दमदार भूमिका निभाकर चौतरफा प्रशंसा हासिल की थी। वर्तमान में प्रतिभा कई अन्य प्रोजैक्ट्स पर काम कर रही हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लापता लेडीज एक अनोखी कहानी है, जिसमें समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके अनुभवों को चित्रित किया गया है। फिल्म ने अपनी बेहतरीन कहानी और अभिनय के कारण दर्शकों का दिल जीत लिया। यह उपलब्धि न केवल प्रतिभा के लिए बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। प्रतिभा की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]