Loading...

हिमाचल की बेटी ने इंटरस्टेट एथलेटिक्स में झटका सिल्वर मैडल

Ankita • 21 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ चम्बा

प्रदेश की बेटी सीमा ने ओडिशा में चल रही 62वीं राष्ट्रीय इंटरस्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमाचल का नाम रोशन किया है। उन्होंने 500 मीटर की दौड़ को 16 मिनट 11 सेकंड और 50 नैनो सेकंड में पार कर सिल्वर मैडल अपने नाम किया है। इसके साथ ही सीमा कई एशिया व अंतर्राष्ट्रीय मेडलों के साथ साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम करवा चुकी है।

सीमा प्रदेश की पहली महिला धाविका हैं। वह मूल रूप से चम्बा की रहने वाली है। वर्तमान में वह मध्य प्रदेश भोपाल में विदेशी कोच से प्रशिक्षण ले रही है। सीमा ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य जुलाई 2023 में थाईलैंड में आयोजित होने वाली एशियन एथलैटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करना है। साथ ही वह एशियाई गेम्स प्रतियोगिता में भी स्वर्ण हासिल करना चाहती है। सीमा ने इस कामयाबी का श्रेय अपनी माता, परिवार व कोच हुगो वैन डेन को दिया है।