Loading...

हिमाचल की बेटी ने किया नाम रोशन, बनी सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट

Ankita • 22 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

प्रदेश की बेटियाँ देश विदेश में हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इस बात का सबसे ताजा उदाहरण बनी है परवाणू की रहने वाली साक्षी कोचर। उन्होंने भारत की सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट बन कर पुरे देश में हिमाचल का नाम रोशन किया है। उन्होंने महज 18 वर्ष की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है।

साक्षी ने चार महीने के प्रारंभिक सिद्धांत प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद एविएशन क्लब ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में उनके नामित प्रशिक्षण केंद्र के साथ उन्नत उड़ान प्रशिक्षण के लिए सिलेक्ट किया। साक्षी ने परवाणू से ही स्कूली शिक्षा पूरी की है। वह साइंस की छात्रा रही हैं।

साक्षी ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही पायलट बनने का सपना देखा है और अपने कठिन परिश्रम और लगन के बूते पर उसने यह सपना साकार कर दिखाया है। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व परिवार को दिया है।