Loading...

हिमाचल की बेटी रवितनया शर्मा बनी मिस नवी मुंबई 2023

Ankita • 7 Mar 2023 • 1 Min Read

2020 में रवितनया मिस हिमाचल फर्स्ट रनर अप और मिस स्टाइल दीवा टाइटल से नवाजी गई थीं

HNN/ शिमला

पहाड़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, ये बात कई दफा साबित हो चुकी है। प्रदेश की कई बेटियों ने खेल जगत से लेकर शिक्षा और फिल्मी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। तमाम चुनौतियों को पार कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वहीं, अब देवभूमि हिमाचल प्रदेश की एक और बेटी ने मायानगरी मुंबई में हिमाचल का नाम रोशन किया है। बता दें कि शिमला की रवितनया शर्मा ने मिस नवी मुंबई 2023 का ताज अपने नाम किया है।

रवितनया मिस हिमाचल 2020 में फर्स्ट रनरअप व मिस स्टाइल दीवा टाइटल से नवाजी गई थीं। रवितनया दो पुस्तकों की लेखक भी हैं। मिस नवी मुंबई 2023 यू एंड आई एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित किया गया, जिसके प्रबंध निदेशक हरमीत सिंह गुप्ता हैं। टाप मिस नवी मुंबई के लिए 14 सुंदरियों का चयन हुआ था जिनकी ग्रूमिंग के साथ व्यक्तित्व निर्माण की कोचिंग भी दी गई। इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को शारीरिक सुंदरता के साथ बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास,वाक्पटुता व बुद्धिमता की कसौटी से होकर गुजरना पड़ता है।

इसके बाद ट्रेडिशनल राउंड, वेस्टर्न राउंड, इवनिंग गाउन राउंड के साथ इंट्रोडक्शन राउंड और कोशन आंसर राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर हिमाचल की रवितनया शर्मा ने मिस नवी मुंबई 2023 का ताज अपने नाम किया। 4 मार्च को टॉप चौदह युवतियों का ग्रेंड फिनाले में कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें रवितनया शर्मा की ताजपोशी हुई। प्रतियोगिता जीतने के साथ रवितनया ने मिस स्टाइल आइकन का टाइटल भी जीता है।

बता दें कि रवितनया मिस हिमाचल 2020 में फर्स्ट रनर अप और मिस स्टाइल दीवा टाइटल से नवाजी गई थीं। रवितनया पढ़ाई में हमेशा टॉपर रही हैं और फिलहाल वह एमबीए कर रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी चेलसी, लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल और सेंट बीड्स कॉलेज, शिमला से हुई है. रवितनया ने दो किताबें भी लिखी हैं। रवितनया शर्मा को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से वीमेन पावर अवार्ड, पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत से स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान से नवाजा जा चुका है।