हिमाचल की बेटी रुबीना दिलैक का हुआ कार एक्सीडेंट, पति अभिनव ने दिया हेल्थ अपडेट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की बेटी और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की कार एक्सीडेंट हो गया हैं। इस बात की जानकारी खुद रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने दी है। अभिनव ने बताया कि एक्सीडेंट के दौरान रुबीना कार में ही थी और वो बाल-बाल बची हैं। एक्ट्रेस के पति ने बताया कि कार चलाते हुए एक शख्स ने फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट जंप की और आते हुए रुबीना की गाड़ी को टक्कर मार दी।
अभिनव ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें गाड़ी पर हुए डैमेज दिख रहे हैं। अभिनव एक्सीडेंट से काफी परेशान हैं जो उकी पोस्ट में साफ नजर आ रहा है। अभिनव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि – ‘जो हमारे साथ हुआ वो आपके साथ भी हो सकता है। फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले बेवकूफों से जरा सावधान रहें।
ऐसी घटनाएं होने के बाद ये लोग खड़े होकर मुस्कुराते हैं। अधिक जानकारी मैं आपके साथ बाद में शेयर करुंगा रुबीना कार में थी लेकिन वो ठीक है उसके मेडिकल के लिए लेकर जा रहा हूं। मुंबई पुलिस और मुंबई ट्रैफिक पुलिक आपसे इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करने का भी अनुरोध करता हूं।’