Loading...

हिमाचल की महिलाओं को अब हर महीने घर बैठे मिलेंगे 1500 रुपए, सम्मान निधि फार्म जारी

PARUL • 7 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 18 से 60 साल तक की पांच लाख से अधिक पात्र महिलाओं को इस वित्तीय वर्ष 2024-25 से 1500-1500 रुपये हर माह देगी। पात्र महिलाओं को 1500 रुपये का लाभ प्राप्त करने के लिए एक फार्म भरना होगा।

इसमें लाभार्थी को अपनी जानकारी के साथ विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र, श्रेणी, सरकारी नौकरी, आय सहित अन्य जानकारी देनी होगी। बता दें सरकार ने इसके लिए फार्म जारी कर दिया है। सरकार के अनुसार इससे प्रदेश के सभी परिवार सीधे-सीधे जुड़ेंगे। प्रदेश सरकार सभी पात्र महिलाओं के फार्म भरवाएगी।

सरकार की इस पांचवीं गारंटी को लागू करने में राज्य सरकार के सालाना करीब 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं सरकार ने 60 से अधिक उम्र की महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को पहले ही बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है।