Loading...

हिमाचल : कुल्लू-काजा बस सेवा 15 अक्तूबर से बंद, यात्री 20 दिन तक ही कर सकेंगे सफर

PARUL 26 Sep 2024 Edited 26 Sep 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू-काजा के बीच बस सेवा 15 अक्तूबर से बंद हो जाएगी। इसका मतलब है कि यात्री अब सिर्फ 20 दिन तक ही इस मार्ग पर बस से सफर कर सकेंगे। एचआरटीसी केलांग डिपो के अनुसार, यह मार्ग अधिकारिक रूप से 15 अक्तूबर को बंद हो जाएगा और अगले साल ही फिर से बस सेवा शुरू होगी।

इससे पहले, एचआरटीसी ने लेह-दिल्ली के बीच बस सेवा को 15 सितंबर से बंद कर दिया था। अब कुल्लू-काजा के बीच बस सेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, बड़े वाहनों की आवाजाही अभी जारी है, लेकिन एचआरटीसी बस सेवा के बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

एचआरटीसी केलांग डिपो के कार्यकारी आरएम आयुष उपाध्याय ने कहा कि कुल्लू-काजा के बीच कुंजम दर्रा होकर यह मार्ग 15 अक्तूबर से अधिकारिक बंद हो जाता है। उन्होंने कहा कि अब इस मार्ग पर बस सेवा 15 अक्तूबर के बाद मौसम और स्थिति पर निर्भर रहेगी। इसको लेकर उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन किया जाएगा।