Loading...

हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी

Ankita • 26 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। काफी दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। खासकर मैदानी क्षेत्र में लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

परंतु अब बारिश का दौर शुरू होते ही लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 और 29 जून को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बुधवार से और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में वीरवार से एक जुलाई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

28 और 29 जून को भारी बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना भी है। इसी दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के आसार भी हैं।