Loading...

हिमाचल के अब इस जिला में अध्यापक पर लगा छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप…

Ankita • 24 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र जवाली के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर टीचर को थाना में बुलाया। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी अध्यापक से थाना में पूछताछ की गई।

जानकारी के मुताबिक, अध्यापक पढ़ाई के समय छात्राओं से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करता था। बाद उनको डराया भी करता था। छात्राओं को घर में न बताने की धमकी देता था। वह कहता था कि अगर उन्होंने घर में बताया तो पेपरों में फेल कर देगा। जमा एक की छात्राओं ने पहले स्कूल अध्यापिकाओं से मौखिक शिकायत की।

इसके बाद भी अध्यापक हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके बाद छात्राओं ने घर में इस बारे में बताया। कुछ छात्राओं ने इसकी शिकायत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन में की। चाइल्ड हेल्पलाइन की तरफ से पुलिस को शिकायत भेजी गई। डीएसपी वीरी सिंह जवाली ने मामले की पुष्टि की है।