हिमाचल के इन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी….
HNN/ शिमला
हिमाचल के प्रदेश की राजधानी शिमला में भी रुक-रुककर बारिश जारी है। वहीं जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में सुबह से ही चटकती धुप खिली हुई है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी गर्मी का सामना करना पड़ा।
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 10 व 11 अगस्त को प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8-9 व 12 से 14 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से नदी नालों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ रुख न करने की अपील की गई है।