Loading...

हिमाचल के इन जिलों में आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…..

Ankita • 26 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं लेगा। प्रदेश में भारी बारिश और जमकर तबाही मचा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें आज व कल चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं ऊना, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में भी तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान बाढ़ और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।