हिमाचल के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज सुबह झमाझम बारिश हुई। हालाँकि दिन के समय फिर से कई भागों में मानसून कमजोर पड़ गया। कई भागों में दोपहर बाद धुप खिली। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार आज से दो दिनों तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है।
विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय अभी भी काफी गर्मी है। हालाँकि सुबह-शाम मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।