Loading...

हिमाचल के इन जिलों में 3 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी….

Ankita • 11 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज रात से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह अलर्ट 11 से 13 जुलाई तक जारी किया गया है। वहीं किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है। उधर, भूस्खलन होने से कई मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े है। गुरुवार सुबह 10 :00 बजे तक राज्य में 12 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही।

वहीं प्रशासन ने बरसात के मौसम के दृष्टिगत स्थानीय लोगों व सैलानियों को नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है। मानसून सीजन के दौरान अब तक हिमाचल में लोक निर्माण विभाग को 10,177 लाख और जल शक्ति विभाग को 6,733 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।