Loading...

हिमाचल के कई भागों में 2 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट….

Ankita • 13 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। दिन के समय कई भागों में मानसून कमजोर पड़ गया। कई भागों में आज धुप खिली हुई है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय अभी भी काफी गर्मी है। हालाँकि सुबह-शाम मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई हिस्सों में 19 जुलाई तक मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई गई है।

16 व 17 जुलाई के लिए कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार कई भागों में आगामी एक सप्ताह तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है।