Loading...

हिमाचल के इन भागों में 2 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट….

Ankita • 10 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज सुबह झमाझम बारिश हुई। हालाँकि दिन के समय फिर से कई भागों में मानसून कमजोर पड़ गया। कई भागों में दोपहर बाद धुप खिली। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय अभी भी काफी गर्मी है। हालाँकि सुबह-शाम मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। उधर, प्रदेश के कई भागों में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 11 व 12 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 16 जुलाई तक मानसून की बारिश का दौर जारी रहेगा।