Loading...

हिमाचल के इस जिला में फैला वायरल, चपेट में आए बच्चे

SAPNA THAKUR • 5 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में वायरल फैला हुआ है जिसमें एक दर्जन के करीब बच्चे चपेट में आ चुके हैं। वही वायरल फैलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुका है। आशा वर्करों की टीमों ने मौके पर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की है। हालांकि यह वायरल किस वजह से फैला है इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

मामला जिला के शाक्टी मरौड़ का है। यहाँ कुछ बच्चे अचानक ही वायरल की चपेट में आ गए। इस वायरल से बच्चों के शरीर पर छाले निकल रहे हैं। अभी 12 के करीब बच्चे इसकी चपेट में हैं जबकि कुछ बच्चे स्वस्थ भी हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील चंद्र शर्मा का कहना है कि वायरल की चपेट में आए बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई है। आज फिर से स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके की ओर रवाना किया गया है।