Loading...

हिमाचल के इस जिले में ट्रैकिंग पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी…

Ankita • 6 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

ट्रैकिंग के शौकीन बर्फबारी के दौरान या उसके बाद जिले की चोटियों पर पर्वतारोहण के लिए आते हैं। बता दें सर्दियों में मौसम में तेजी से परिवर्तन होता रहता है, जिससे ट्रैकिंग करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो जाता है।

इसी को देखते हुए ट्रैकिंग व पर्वतारोहण की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कुल्लू के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।

इसके तहत जिला कुल्लू के अधिकार क्षेत्र में 3,500 मीटर से अधिक ऊंची किसी भी चोटियों या दर्रों पर ट्रैकिंग गतिविधियां पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।