हिमाचल के इस जिले में विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए काबू किया पटवारी
HNN/ मंडी
हिमाचल के जिला मंडी की उप तहसील छत्तरी के तहत गुड़ा कंढीधार पटवार सर्किल में तैनात पटवारी राजेश कुमार को रिश्वत लेते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी राजेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस पुलिस थाना मंडी में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर विनोद ठाकुर को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पटवार सकिल गुड़ा कढ़ीधार (अतिरिक्त कार्यभार) पटवारी राजेश कुमार ने राजस्व संबंधी कार्यों के बदले 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायकर्ता ने 4 जुलाई को पहली किश्त के रूप में पांच हजार रुपये दे दिए थे।
जबकि दूसरी किश्त में तीन हजार रुपये देने की बात हुई थी। दूसरी किश्त की रिश्वत लेते हुए विभागीय इंस्पेक्टर विनोद ठाकुर व उनकी टीम ने पटवार सर्किल में ही पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी विजिलेंस प्रियंक गुप्ता ने खबर की पुष्टि की है।