HNN/ हमीरपुर
हिमाचल के जिला हमीरपुर के थाना बड़सर के तहत बणी के नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की हत्या कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि युवक के साथ शुक्रवार को मारपीट हुई थी और शनिवार के रात को उसकी मौत हो गई थी।
मृतक की पहचान अमित कुमार निवासी टौणी देवी के रूप में हुई है। वहीं नशा मुक्ति केंद्र का संचालक तुषार निवासी भोरंज फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, युवक के साथ हुई मारपीट के बाद उसकी मौत हुई है। बता दें रविवार सुबह बड़सर थाना को इस बाबत सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ने भी मौके का निरीक्षण किया।
शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group