हिमाचल के इस नशा मुक्ति केंद्र से भागी करीब एक दर्जन युवतियां…
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के परवाणू में चलाए जा रहे नशा निवारण केंद्र से करीब एक दर्जन युवतियां फरार हो गई है। बता दें फरार हुई युवतियों द्वारा नशा निवारण केंद्र के संचालकों व कर्मचारियों पर उन्हें नशा करवाने और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, परवाणू में नशा निवारण केंद्र में 17 युवतियां उपचाराधीन हैं। शनिवार देर रात एक दर्जन युवतियां खिड़कियों के शीशे तोड़ कर केंद्र से भाग गईं। बता दें अब केंद्र के भीतर केवल तीन युवतियां ही हैं, जबकि अन्य युवतियां गायब हो गईं।
बताया जा रहा है कि कई युवतियां ने केंद्र से भाग कर नजदीकी घरों में रुकी हुई है। केंद्र में उपचाराधीन अधिकतर युवतियां पड़ोसी राज्य पंजाब व हरियाणा की बताई जा रही हैं।