हिमाचल के उच्च पर्वतीय कई भागों में ताजा बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में बारिश भी दर्ज की गई है। वहीं बर्फबारी और बारिश होने से तापमान में भी कुछ गिरावट आई है, जिससे लोगों को फिर से ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
आज भी प्रदेश के निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। तेज हवाएं चलने से लोगों को फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। बता दें गुरुवार रात को लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है।
जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 15 सेंटीमीटर, जबकि कोकसर, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू, बारालाचा व कुंजुम दर्रा में पांच-पांच सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।