हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, शीतलहर बढ़ी
बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। मौसम के बदले मिजाज के कारण पूरा जिला एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है।
चंबा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 5.08 से लेकर 25.4 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा लाहौल-सपीति, कुल्लू व किन्नौर जिले के ऊंचाई चाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है।
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल व सिस्सू में 15, साउथ पोर्टल 20, तोदघाटी 5, तिंदी व उदयपुर 10-10, कोकसर 20, रोहतांग दर्रा 30 , कुंजम, बरालाचा व शिंकुला दर्रा में 30 से 40 सेंटीमीटर बर्फबारी होने का अनुमान है।
बुधवार रात को बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग वाहनों के लिए बंद हो गई। बीआरओ ने सड़क के बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।