Loading...

हिमाचल के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें तीव्रता…..

PARUL • 18 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कांगड़ा, चंबा व हमीरपुर जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटकों के बाद कई लोग अपने घरों, भवनों से निकलकर खुले स्थानों की ओर गए।

तो वहीं जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में करीब 3:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लाहौल-स्पीति पुलिस थाना में मौजूद कर्मचारी दहशत में दफ्तर से बाहर निकलकर खुले स्थान की ओर भागे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 आंकी गई। बता दें कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।