हिमाचल के कई भागों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल के कई भागों में आज मौसम खराब बना हुआ है। बीती रात को कांगड़ा में 151.8, धर्मशाला 136.6, पालमपुर 112.4, नगरोटा सूरियां 99.6, धौलाकुआं 82.5, जोगिंद्रनगर 52.0, गुलेर 46.4, सुंदरनगर 44.7,घमरूर 35.2 व काहू में 33.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा और शिमला जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बाढ़ का जोखिम होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
कई भागों में 24 से 27 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 29 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से नदी नालों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ रुख न करने की अपील की गई है।