हिमाचल के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज सोमवार सुबह 11:00 बजे के बाद बारिश शुरू हुई। जिला सिरमौर के कई भागों में धुप खिली हुई है। कई जगह मौसम खराब भी बना हुआ है। रविवार रात को हमीरपुर में 67.0, अघार 44.0, जोगिंद्रनगर 42.0, नादौन 38.0, देहरा गोपीपुर 32.3, पालमपुर 28.0, धौलाकुआं 27.5 व नाहन में 25.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ स्थानों पर आज से 8 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 9 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से नदी नालों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ रुख न करने की अपील की गई है। वहीं रात करीब 10:00 बजे लाहौल घाटी के जोबरंग गांव के उपर फांडी नाला की पहाड़ी से अचानक बाढ़ आ गई। ग्रामीण घरों से बाहर बारिश के बीच टार्च आदि लेकर खुद को सुरक्षित जगह पर गए।