हिमाचल के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सतर्क रहे लोग
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज मौसम खराब बना हुआ है। कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। इसके साथ ही जगह-जगह भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से 100 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अतिरिक्त 149 बिजली ट्रांसफार्मर व 47 जल आपूर्ति स्कीमें बाधित हैं। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 9 व 10 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 11 से 15 अगस्त के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुवार रात को प्रदेश के कई भागों में बादल जमकर बरसे।
जोगिंद्रनगर में 160.0, धर्मशाला 112.4, कटौला 112.3, भराड़ी 98.4, कंडाघाट 80.0, पालमपुर 78.2, पंडोह 76.0, बैजनाथ 75.0, कुफरी 70.8, शिमला 60.5, सुंदरनगर 34.8, कांगड़ा 30.4, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 31.5, जुब्बड़हट्टी 25.0 व सराहन में 26.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।