Loading...

हिमाचल के कई भागों में 2 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Ankita • 7 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दौर जारी है। शिमला शहर में जारी बारिश से कई जगह पेड़ ढह गए हैं। इससे सड़क पर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। शिमला में यूएस क्लब के समीप मच्छी वाली कोठी के रास्ते में पेड़ गिर गया। एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। राजधानी शिमला में भी रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

भारी बारिश के चलते कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं। मंगलवार रात को पांवटा साहिब में 116.6, धौलाकुआं 76.5, करसोग 64.2, नाहन 56.1, नारकंडा 44.5, कटौला 44.3, घमरूर 42.8, शिमला 27.8, सोलन 19.0, मंडी 16.2 व चंबा में 14.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 7 व 10 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 8-9 और 11 से 13 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से नदी नालों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ रुख न करने की अपील की गई है।