Loading...

हिमाचल के कई भागों में 2 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Ankita • 16 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। बता दें मानसून की एंट्री के बाद से ही प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। लेकिन, कुछ जिलों में अलर्ट जारी होने के बावजूद भी बारिश नहीं हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज राज्य के कुछ भागों में बारिश की संभावना है। बुधवार से मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है। 18 व 19 जुलाई के लिए कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

22 जुलाई तक राज्य के कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानूमान है। कई भागों में आज धुप खिली हुई है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय अभी भी काफी गर्मी है।