Loading...

हिमाचल के कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, शीतलहर का बढ़ेगा प्रकोप

Ankita • 19 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में आज मौसम सफ बना हुआ है। धुप खिलने से लोगों को काफी राहत की साँस मिल रही थी। परंतु फिर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में 22 व 23 दिसंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। फ़िलहाल राज्य के सभी भागों में 21 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने के आसार हैं।