HNN/ शिमला
सेना भर्ती निदेशक कार्यालय शिमला कर्नल पुष्विंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना में भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के चार नौजवानों को सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंद्र, कामठी (नागपुर) के लिए रवाना किया गया है।
उन्होंने बताया कि भर्ती हुए नौजवानों में से एक जवान वारंट अफसर, एक जवान नायक और दो जवान सिपाही के पद पर भर्ती हुए है। उन्होंने इन जवानों का मेडिकल 01 दिसम्बर 2023 को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में हुआ था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अंतिम दस्तावेजीकरण के बाद 29 दिसम्बर 2023 को इन्हें सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंद्र, कामठी (नागपुर) के लिए रवाना करने पहले भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने भारतीय सेना में इनका स्वागत किया और मेहनत तथा लगन से प्रशिक्षण पूरा करने के लिए कहा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





