Loading...

हिमाचल के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

By Ankita Published: 15 Aug 2024, 3:42 PM | Updated: 15 Aug 2024, 3:42 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल के कई भागों में आज मौसम खराब बना हुआ है। आज सुबह प्रदेश के कई भागों में झमाझम बारिस हुई। मौमस विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला में भी सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। विभाग के अनुसार आज ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा व सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। 16 से 21 अगस्त तक कई स्थानों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से दो नेशनल हाईवे, 126 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। देवग्रां में पालमपुर से पंचरुखी व जयसिंहपुर सड़क का कुछ हिस्सा बह गया। गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 105 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। इसके अतिरिक्त 47 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।