लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के डिपुओं में बदला यह नियम, अब ऐसे मिलेगा राशन….

Ankita | 22 फ़रवरी 2023 at 11:23 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्वांयट ऑफ सेल (पॉस) मशीन पर अब अंगूठा लगाने की जरूरत नहीं होगी। आंखों की स्कैनिंग के जरिये डिपुओं में सस्ता राशन मिलेगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। राशन डिपो पर जाकर पहले आंखों की स्कैनिग होगी। इसके बाद ही राशनकार्ड धारक राशन लेकर घर जा सकेगा।

आंखों की स्कैनिग के बाद राशन मिलने की व्यवस्था शुरू होने के बाद डिपोधारकों पर कोई अनावश्यक दबाव नहीं डाल सकेगा। न ही डिपोधारक किसी का राशन किसी दूसरे को दे सकेंगे। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका टेंडर फाइनल कर दिया है। तमिलनाडु की कंपनी को यह काम दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

योजना लागू करने के लिए खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) के साथ सॉफ्टवेयर को लेकर संपर्क कर रहा है। विभाग का मानना है कि इस योजना के लागू होने से सस्ते राशन के फर्जीवाड़े पर अंकुश लगेगा। वहीं, पॉस मशीनों में अंगुली लगाने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।

नई योजना के अनुसार अब पॉस मशीन की जगह डिपुओं में मोबाइल की तरह एक उपकरण होगा। यह उपकरण डिपुओं में सस्ता राशन लेने के लिए आने वाले लोगों की आंखों को स्कैन करेगा। सॉफ्टवेयर में पहले से फीड लोगों के आई प्रिंट मैच करने के बाद ही सस्ता राशन दिया जाएगा।

खाद्य आपूर्ति विभाग के संयुक्त निदेशक रविंद्र ठाकुर ने बताया कि अब डिपुओं में आंखों को स्कैन करके राशन दिया जाएगा। कंपनी को टेंडर जारी कर दिया हैं। उल्लेखनीय है कि खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर इस योजना को लागू करने के लिए ट्रायल भी किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]