हिमाचल के डिपुओं में सरसों तेल के दाम इतने रुपए तक हो सकते हैं कम…..
HNN/ शिमला
हिमाचल के डिपुओं सरसों तेल के दाम 15 रुपए तक कम होने की संभावना है। प्रदेश सरकार हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 142 रुपए में एक लीटर सरसों तेल उपलब्ध करवा रही है। बता दें बाज़ार में तेल के दामों में कमी आई है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम अप्रैल में ही नया टेंडर करने की तैयारी में है।
बता दें बाज़ार में तेल 130 से लेकर 167 रुपए तक मिल रहा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि तेल के दाम गिरने से उपभोक्ताओं को और भी सस्ता तेल उपलब्ध होगा। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में 19.50 लाख राशनकार्ड परिवार हैं।