HNN / शिमला
आईएएस मनीष गर्ग को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से आज इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार 26 मई को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे मनीष गर्ग को हिमाचल सरकार ने प्रधान सचिव शिक्षा के पद पर तैनाती दी थी।
वही , वन प्रधान सचिव डॉ. रजनीश को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दोबारा से सौंप दिया गया है। उधर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर कार्यरत आईएएस सी पालरासू को पदभार मुक्त कर दिया गया है। इन्हें विभाग का आवंटन आने वाले दिनों में किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





