हिमाचल के निजी होटल से बरामद हुआ 65 वर्षीय विदेशी व्यक्ति का शव

By Ankita Published: 2 Dec 2023, 10:59 AM | Updated: 2 Dec 2023, 10:59 AM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में एक निजी होटल से एक विदेशी व्यक्ति के शव मिलने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय पीटर एंडरसन निवासी डेनमार्क के रूप में हुई है। वहीँ मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। वहीं पुलिस ने संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीटर मैक्लोडगंज में एक निजी होटल में रुका हुआ था। पीटर ने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था और वह किसी का फोन भी नहीं उठा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वह कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की पुष्टि एएसपी हितेश लखनपाल ने की है।

Tags: